प्रेम में
प्रेम में क्या गुलाबों की तरह काटों पर चलोगें क्या ? जात, धर्म , समाज छोड़ कर इंसान बनोगे क्या ? कामवाली ना समझकर साथी बनाओगे क्या ? घर की रानी ना बनाकर , दिल की महारानी बनाओगे क्या ? जिस्म से प्यार ना करके रूह से प्यार करोगे क्या ? बड़ी- बड़ी बातें ना करके सच्च बोलकर दिल जीतोगे क्या ? दूर होकर भी साथ रहोगे क्या ? दिल टूटने पर भी मनाओगे क्या ? जिम्मेदारी न समझकर इबादत करोगे क्या ? गलती करने पर ताने मारने के बजाय सुधारोगे क्या ? दिल से ,प्यार खत्म होने पर बेहिचक बताओगे क्या । घर की इज्जत ना मानकर इंसान समझोगे क्या ? फड़फड़ाते परों को ना कुचलकर उड़ना सिखाओगे क्या ? सिर्फ मेरे ही मेरे रहोगे क्या ? प्रिया गोस्वामी