Posts

औरतों को कोसने से पहले पितृसत्ता को समझ लें।

(मेरी दोस्त की पोस्ट जा जबाव ) औरतों को कोसने  से पहले आप को पितृसत्ता और मनुवाद को समझना होगा । कि कैसे पितृसत्ता ने औरतों को कमजोर , कोमल , नाजुक बना कर रख दिया हैं। उसी तरह से इनकी परवरिश की गयी हैं। रात को देर तक ना निकलना , पढ़ाई से ज्यादा घर के कामों में लगे रहना , देह को इज्जत से जोड़ना , किसी लड़के से बात करने पर बदनाम होने का डर । घर के मर्दों के खाना खाने के बाद बचा खुचा खाना। खाने से लेकर क्या पहना है , क्या खाना हैं क्या करना , कहां जाना है ,कब हँसना , कब बोलना , कितना पढ़ना,  दुबली पतली रहो ,किस से शादी करनी  ये सभी फैसले घर के मर्द लेते । स्त्री को सुंदर होना ही है चाहे पुरुष काला कुरूप कैसा भी हो । औरत खुशी - खुशी उनकी आज्ञा का पालन करती हैं । अपना फर्ज समझते हुए । आज्ञा का पालन होगा तो अच्छी बेटी , बहू बन जाओगें आज्ञा का पालन नहीं करोगी तो बिगड़ी, कुलक्षणि , रंडी ,बेहा ,चुड़ैल , छिनाल इत्यादि नामों से पुरुष समाज नवाजता  हैं। औरत को सस्ती शिक्षा , बेकार खान - पान वहीं पुरुष को बेहतर से बेहतर शिक्षा , अच्छे से अच्छा खान - पान देने की पूरी ...

रूढ़िवादी प्रथाओं की बलि चढ़ती नन्हीं बच्चियां

Image
राजस्थान का सफर राजस्थान की भूमि राजपूतों के नाम से जानी जाती हैं। इस भूमि पर वीर पैदा हुए। यहां की मिट्टी में अलग सा अपनापन है। चाहे यहां की भाषा हो या गाने सभी अपना बना लेत...

क्या गरीब बच्चों के लिए भी बाल दिवस का महत्व

क्या  बाल दिवस पर बच्चों तक पहुंच पा रहे है चाचा नेहरू के विचार बाल दिवस  बच्चों के लिए बहुत खास होता हैं।    बाल दिवस को अंग्रेजी में चिल्ड्रेन डे भी कहते है। आज के दिन स्कू...

DTC बस का अनकहा सफर

DTC बस में एक  अनकहा  सफर इस धुंध भरी सुबह में कॉलेज के लिए निकली थी। हां आज थोड़ी लेट हो गई ।क्योंकि जब कॉलेज की छुटियाँ पड़ जाती है तो आदत खराब हो जाती है। जल्दी - जल्दी कोई भी बस मि...

लड़की होना गलत है क्या ?

Image
हर रीति रिवाज , या रस्म , हर कहीं लड़की होने पर सोचना पड़ जाता है। बीमार होने के कारण अंतिम समय में दादी को न देखने का गम बहुत था। मैंने सोचा कि तेरवी वाले दिन हवन में बैठकर दादी की ...